भूपालपुरा स्थित हरे कृष्ण मूवमेंट मंदिर में आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
Share
उदयपुर, 7 जून: हरे कृष्ण मूवमेंट, उदयपुर द्वारा पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर विशेष 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कल 8 जून से 15 जून तक किया जाएगा। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से 8:30 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन हरे कृष्णा मूवमेंट, एल-87, भंडारी हॉस्पिटल के पास, उदयपुर में किया जाएगा। कथा के माध्यम से श्रीमद्भागवत के दिव्य संदेशों, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा भक्ति, सेवा एवं आध्यात्मिक जीवन के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला जाएगा।
मंदिर प्रभारी मैत्रेय दास ने बताया कि पुरुषोत्तम मास को वैदिक परंपरा में अत्यंत पुण्यदायी एवं आध्यात्मिक उन्नति का विशेष काल माना गया है। इस पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति के जीवन में शुभता, शांति एवं आध्यात्मिक जागृति का संचार करता है।
हरे कृष्ण मूवमेंट ने उदयपुर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों को इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनने के लिए सादर आमंत्रित किया है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
