LOADING

Type to search

सांसद रावत पहुंचे कानूवाड़ा बिलखाई, जनजाति परिवारों से की मुलाकात

political

सांसद रावत पहुंचे कानूवाड़ा बिलखाई, जनजाति परिवारों से की मुलाकात

Share

एक सो से ज्यादा आदिवासी परिवारों को ईसाई बनाने का प्रयास
खेरवाड़ा, 7 जून:
क्षेत्र के कानुवाडा बिलखाई ग्राम में प्रार्थना सभा की आड़ में 20 से ज्यादा गांव के सौ आदिवासी परिवारों को ईसाई बनाने के प्रयास का पर्दाफाश होने के बाद रविवार को उदयपुर सांसद डॉक्टर मन्नालाल रावत कानुवाडा बिलखाई गांव पहुंचे यहां कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया तथा घटना से पीड़ित परिवार के मुखिया एवं बिलखाई गांव के कई अन्य जनजाति परिवारों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।
बिलखाई गांव के कई आदिवासी समाज के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ व झारखंड से आकर गरीब व भोले भाले आदिवासियों को रुपया पैसा तथा अन्य लालच देकर धर्मांतरित करने का प्रयास लंबे समय से चल रहा है तथा ईसाई पादरियों के लालच व प्रलोभन में आकर क्षेत्र के सैकड़ो भोले भाले जनजाति समाज के परिवार ईसाई धर्म को अपना चुके हैं तथा अब भी इनके यह प्रयास बड़े पैमाने पर जनजाति क्षेत्र में चल रहे हैं। सांसद रावत ने आदिवासी समाज के लोगों से अपने सनातन धर्म व आदिवासी संस्कृति पर अडिग रहते हुए इस प्रकार के दुष्चक्र से सावधान रहने का आह्वान किया ।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा तथा उसे कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाया जाएगा।
जन समस्याओं की ली जानकारी
इस दौरान डॉक्टर रावत ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा कहा कि वह हर समस्या के समाधान के लिए हर समय सरकार की ओर से सहयोग प्रदान करेंगे।
इस दौरान डॉक्टर रावत के साथ धर्म जागरण केंद्र के प्रांतीय पदाधिकारी पन्नालाल मीणा, विभाग संयोजक पन्नालाल तेली, बजरंग दल के विभाग संयोजक भीमराज आहारी ,भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वरलाल मीणा, जन जागरण केंद्र के जिला संयोजक रमेश चंद्र मीणा, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र राव, युवा नेता राजेंद्र खराड़ी,भाजपा नेता रामचंद्र मेहता सहित कई पदाधिकारी साथ थे।
राज्य सभा सांसद गरासिया ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने भी पीड़ित परिवार से रविवार को ऋषभदेव पहुंचकर मुलाकात की तथा सम्पूर्ण घटना कि जानकारी प्राप्त कर उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *