पुराने साथियों से मिले राज्यपाल माथुर
Share
उदयपुर, 7 जून: सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने उदयपुर प्रवास के दौरान अपने राजनीतिक जीवन के पुराने साथियों से मुलाकात कर पुरानी स्मृतियां ताजा कीं। राज्यपाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश मेघवाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल मूंदड़ा के निवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना। बातचीत के दौरान जनसंघ से भाजपा तक के राजनीतिक सफर, आपातकाल के दौर और संगठनात्मक अनुभवों को याद किया गया। कैलाश मेघवाल ने जालोर लोकसभा चुनाव से जुड़ी पुरानी यादों को साझा करते हुए माथुर की रणनीतिक भूमिका का उल्लेख किया। इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा, सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित भाजपा और सामाजिक संगठनों के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति डॉ. शिवसिंह सारंगदेवोत ने भी राज्यपाल का स्वागत किया।
