LOADING

Type to search

घर में घुसा सियार, छह माह के मासूम का चेहरा नोचा

Rajasthan

घर में घुसा सियार, छह माह के मासूम का चेहरा नोचा

Share

पालने में सो रहे बच्चे पर हमला, 20 टांके लगे; ग्रामीणों ने सियार को मार डाला
बांसवाड़ा, 7 जून:
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के कुंडल गांव में रविवार को एक सियार ने घर में घुसकर पालने में सो रहे छह माह के मासूम पर हमला कर दिया। सियार ने बच्चे के चेहरे पर झपट्टा मारते हुए उसके होंठ और गाल बुरी तरह नोच दिए। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो सियार उस पर हमला कर रहा था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और सियार को घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।
मासूम रितेश के पिता राजू ने बताया कि बच्चे की मां उसे झूले में सुलाकर नहाने गई थी। इसी दौरान सियार घर में घुस आया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले छोटी सरवन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महात्मा गांधी अस्पताल, बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार सियार के हमले से बच्चे के चेहरे पर गहरे घाव हुए हैं। उसके होंठ और गाल पर करीब 20 टांके लगाने पड़े हैं। इलाज के बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *