LOADING

Type to search

संडे ऑन साइकिल से फिटनेस का संदेश, संभागभर में पुलिस ने किया आयोजन

Local

संडे ऑन साइकिल से फिटनेस का संदेश, संभागभर में पुलिस ने किया आयोजन

Share


उदयपुर, 7 जून : विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को उदयपुर संभाग भर में पुलिस विभाग द्वारा ‘‘संडे ऑन साइकिल’’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उदयपुर में साइकिल रैली काला किवाड़ से शुरू होकर संजय गार्डन तक निकाली गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों, स्मार्ट सिटी कर्मियों, एनजीओ और नागरिकों ने भाग लिया। वहीं चित्तौड़गढ़ में सुभाष चौक से साइकिल रैली रवाना होकर इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां योग, रोप स्किपिंग और अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से खेलकूद, योग और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस मित्रों, सीएलजी सदस्यों और आमजन की सहभागिता से इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *