LOADING

Type to search

नदी में डूबीं दो बहनें, एक की मौत

crime

नदी में डूबीं दो बहनें, एक की मौत

Share

बकरियों को पानी पिलाने गई थीं बच्चियां, छोटी बहन अस्पताल में भर्ती
डूंगरपुर, 7 जून :
डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा नवाघरा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बकरियों को पानी पिलाने नदी किनारे गई दो सगी बहनें अचानक गहरे पानी में डूब गईं। हादसे में 10 वर्षीय ज्योति की मौत हो गई, जबकि उसकी 9 वर्षीय बहन दीपिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार मांडवा नवाघरा निवासी जीवा रोत की दोनों बेटियां बकरियों को लेकर गांव के पास नदी पर गई थीं। इसी दौरान नदी किनारे बकरियों को पानी पिलाते समय दोनों का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चली गईं। बच्चियों को डूबता देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल नदी में उतरकर उन्हें बाहर निकाला।
परिजन और ग्रामीण दोनों बच्चियों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपिका की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार जारी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *