राष्ट्र एवं समाज हेतु त्रिमेंस ब्राह्मणों का योगदान अतुलनीय : जोशी
Share
युवा समाज का आईना ,संगठित युवा से सशक्त समाज बनेगा : पांडे
त्रिमेंस ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ की बैठक में पहली बार आठ चौखला के युवा आए एक मंच पर
उदयपुर 8 जून: अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित युवा मिलन समारोह एवं यूथ डायलॉग उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सेक्टर 14 सीए सर्कल स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विनोद पांडे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय राजनीतिक प्रकोष्ठ के श्री चंद्रशेखर जोशी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान एकलिंग नाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया।
मिलन समारोह एवं युवा प्रकोष्ठ की बैठक में प्रथम बार समाज के आठ चौखला के युवा एक मंच पर साथ दिखे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पांडे ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसके युवा हैं। यदि युवा संगठित होकर समाजहित में कार्य करें तो समाज को नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्राप्त हो सकती है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक, शैक्षणिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह युवा मिलन समारोह समाज के युवाओं को जोड़ने और नेतृत्व विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मुख्य अतिथि भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष एवं राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। संगठित एवं जागरूक युवा समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज का राष्ट्र हेतु योगदान अतुलनीय है आज की युवा पीढ़ी को इस इतिहास को ध्यान रख आत्मगौरव के साथ भविष्य हेतु समाज के लिए खड़ा होना होगा । उन्होंने युवाओं से समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र पंड्या ने समाज संगठन की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने सदस्यों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास का मजबूत आधार बनता है। उन्होंने युवाओं से समाज की गतिविधियों से जुड़कर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं भरत पांडे, हेमेंद्र त्रिवेदी, युवा अध्यक्ष भरत मेहता, चिरायु जोशी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.पी. जोशी मनीष जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में आगामी 22 जून को सेक्टर 14 में आयोजित होने वाले समाज के बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन एवं समाज भवन निर्माण महायज्ञ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम की सफलता हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
विशेष उल्लेखनीय रहा कि समाज के आठों चोखलों के युवा पहली बार एक मंच पर एकत्रित हुए। सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए समाज की एकता एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। युवाओं में इस प्रकार के आयोजनों के प्रति विशेष उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली।
कार्यक्रम में विक्रम त्रिवेदी, मनीष त्रिवेदी, दीपेंद्र त्रिवेदी, देवेंद्र पंड्या, जे.पी. मेहता, नितिन मेहता, हेमंत पानेरी, प्रतीक जोशी, कमलेश पांडे एवं राहुल अमरावत सहित अन्य युवा साथियों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए तथा समाज के विकास, युवा सहभागिता और संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सफल संचालन योगेश उपाध्याय ने किया। अंत में भरत पांडे ने सभी अतिथियों एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त किया।
