LOADING

Type to search

उदयपुर डांस फेस्टिवल के तहत निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप आयोजित

Local

उदयपुर डांस फेस्टिवल के तहत निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप आयोजित

Share

युवाओं ने सीखी नई तकनीकें, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुआ विशेष सत्र
उदयपुर, 8 जून
: कथक आश्रम संस्थान और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उदयपुर डांस फेस्टिवल के अंतर्गत रविवार को मधुश्री बैंक्वेट हॉल में निःशुल्क बॉलीवुड डांस वर्कशॉप आयोजित की गई। वर्कशॉप में शहर के बच्चों, युवाओं और नृत्य प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बॉलीवुड डांस की विभिन्न तकनीकों और मंच प्रस्तुति की बारीकियां सीखीं।
वर्कशॉप में एक्सप्लोजन डांस स्टूडियो के डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर वैभव कुमार पुरोहित ने प्रतिभागियों को बॉलीवुड डांस स्टाइल, स्टेज प्रेजेंटेशन और परफॉर्मेंस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को नए डांस मूव्स सिखाए।
कथक आश्रम संस्थान की संस्थापिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि उदयपुर डांस फेस्टिवल 2026 का मुख्य आयोजन 12 जुलाई को होगा, जिसमें देश-विदेश के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान एंकर नितिन दशोरा ने प्रतिभागियों और अभिभावकों के लिए माइंडपावर, बॉडी हीलिंग और इनर पीस विषयों पर विशेष सत्र भी आयोजित किया। उन्होंने मानसिक तनाव, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ाने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि फेस्टिवल के तहत आगामी दिनों में भी विभिन्न नृत्य कार्यशालाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *