LOADING

Type to search

कोख में मिली बीमारी, 5 दिन की मासूम ने जीती जिंदगी की जंग

Health

कोख में मिली बीमारी, 5 दिन की मासूम ने जीती जिंदगी की जंग

Share

दक्षिण राजस्थान में पहली बार 2.7 किलो की नवजात की सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, पेट से निकाली 110 सीसी की सिस्ट
उदयपुर, 8 जून:
मां की कोख में ही गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद एक नवजात बच्ची ने जिंदगी की जंग जीत ली। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) में दक्षिण राजस्थान में पहली बार महज पांच दिन की नवजात बच्ची की सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर उसके पेट से 110 सीसी की ओवेरियन सिस्ट निकाली गई। 2.7 किलोग्राम वजन वाली इस बच्ची की सर्जरी को चिकित्सकों ने अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण बताया है।
राजसमंद निवासी महिला की डिलीवरी से पांच दिन पहले हुई सोनोग्राफी में गर्भस्थ शिशु के पेट में बड़ी गांठ दिखाई दी थी। जन्म के बाद जांच में यह ओवेरियन सिस्ट निकली। नवजात की कम उम्र और वजन को देखते हुए ऑपरेशन जोखिम भरा था, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक चली सर्जरी में दूरबीन तकनीक से सिस्ट को सफलतापूर्वक निकाल दिया।
वाल एवं नवजात शिशु सर्जन डॉ. प्रवीण झंवर ने बताया कि इतने छोटे बच्चे में लेप्रोस्कोपिक सर्जरी करना बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच और समय पर सोनोग्राफी से बीमारी का पता चलना बच्ची के जीवन को बचाने में निर्णायक साबित हुआ। वर्तमान में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। एमडी राहुल अग्रवाल और अस्पताल प्रबंधन ने इसे दक्षिण राजस्थान के चिकित्सा क्षेत्र की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *