LOADING

Type to search

सूदखोरी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

crime

सूदखोरी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

Share

पिता-पुत्र गिरफ्तार, 32 तोला सोना और 47.5 किलो चांदी सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त
प्रतापगढ़, 8 जून:
प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध सूदखोरी और आर्थिक शोषण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों जरूरतमंद लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर पैसा उधार देकर उनकी संपत्तियां गिरवी रखते और ब्याज नहीं चुकाने पर प्रताड़ित करते थे। कार्रवाई में 32 तोला सोना, 47.5 किलो चांदी, दर्जनों वाहन, कृषि उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
एसपी बी. आदित्य ने बताया कि पारसोला थाना क्षेत्र के भणावता गांव निवासी भगवानलाल प्रजापत और उसके पुत्र तुलसीराम प्रजापत के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। गोपनीय सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस राहुल गोयल के नेतृत्व में टीम ने मकान और खेत पर दबिश दी।
तलाशी के दौरान 14 मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, चार कार, एक टेंपो, दो पिकअप, छह ट्रैक्टर और चार थ्रेसर मशीनें बरामद हुईं। पुलिस को खाली चेक, स्टांप पेपर, इकरारनामे, बैंक पासबुक और लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।
पुलिस का मानना है कि बरामद दस्तावेज अवैध सूदखोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा कर सकते हैं। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस कारोबार से कितने लोग प्रभावित हुए। अधिकारियों के अनुसार जिले में सूदखोरी के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *