चित्तौड़गढ़ स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की तैयारी
Share
डबलिंग, नई रेल लाइन और मेवाड़-मारवाड़ कनेक्टिविटी पर जोर
चित्तौड़गढ़, 11 जून: सांसद सीपी जोशी ने कहा है कि चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन को अगले दो से तीन वर्षों में वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे नेटवर्क के विस्तार और डबलिंग परियोजनाओं को भी गति दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन, रेल विद्युतीकरण और कई स्टेशनों के विकास जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे हो चुके हैं। चित्तौड़गढ़-रतलाम, चित्तौड़गढ़-अजमेर और अन्य मार्गों पर डबलिंग का कार्य जारी है।
जोशी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, मावली, फतेहनगर और शंभूपुरा स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है। नई परियोजनाओं के पूरा होने से ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने नीमच-प्रतापगढ़-बांसवाड़ा-नंदूरबार तथा नीमच-रावतभाटा-कोटा रेल लाइन सर्वे का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि आने वाले समय में मेवाड़ और मारवाड़ के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा।
