LOADING

Type to search

55 लाख की चोरी का खुलासा, जमीन में गाड़े जेवर बरामद

crime

55 लाख की चोरी का खुलासा, जमीन में गाड़े जेवर बरामद

Share

तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खाली प्लॉट और खेत से बरामद किया चोरी का माल
उदयपुर, 11 जून:
फलासिया थाना पुलिस ने 55 लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी के चर्चित मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों से पूरा माल बरामद कर लिया है। आरोपियों ने चोरी के बाद जेवरात को तीन हिस्सों में बांटकर अपने घरों के पीछे खाली जमीन और खेतों में गाड़ दिया था। पुलिस ने निशानदेही पर जेवरात बरामद कर लिए।
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि कोल्यारी कस्बे में 17 मई को एक घर में चोरी हुई थी। मामले में आरोपी लक्ष्मण पुत्र थावरा, प्रकाश वडेरा और रमेश वडेरा को जंगलों से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी का माल छिपाने की जानकारी दी।
परिवादी शेरसिंह राजपूत ने रिपोर्ट में बताया था कि वह पत्नी के साथ उदयपुर गए हुए थे, जबकि बेटा-बहू घर पर थे। इसी दौरान चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और कमरों व अलमारी के ताले तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात तथा नकदी चुरा ले गए।
पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। सख्ती से पूछताछ के बाद चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *