LOADING

Type to search

कांग्रेस में ‘बड़े विस्फोट’ के संकेत, गहलोत-पायलट विवाद पर बोले सीपी जोशी

political

कांग्रेस में ‘बड़े विस्फोट’ के संकेत, गहलोत-पायलट विवाद पर बोले सीपी जोशी

Share

राजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर भाजपा सांसद का दावा- आने वाले दिनों में दिखेगा बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम
उदयपुर, 11 जून:
राजस्थान कांग्रेस में गहराते अंतर्विरोधों को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है और आने वाले समय में पार्टी के भीतर बड़ा विस्फोट देखने को मिल सकता है।
उदयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच जारी बयानबाजी को कांग्रेस की आंतरिक स्थिति का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल सतही विवाद नहीं, बल्कि अंदरखाने चल रही बड़ी राजनीतिक जंग का हिस्सा है। जोशी ने मानेसर प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में दोनों नेताओं के बीच जिस प्रकार की टिप्पणियां हुई थीं, वे आज भी राजनीतिक रिश्तों में मौजूद दरार को दर्शाती हैं।
हालांकि उन्होंने इसे कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए प्रत्यक्ष टिप्पणी से दूरी बनाई, लेकिन कहा कि मौजूदा परिस्थितियां पार्टी में बड़े बदलाव या टूट के संकेत दे रही हैं।
इस दौरान जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने जीएसटी, धारा 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताया।
धर्मांतरण के मामलों पर उन्होंने कहा कि सख्त कानूनों और प्रशासनिक निगरानी के चलते ऐसे मामलों में कमी आई है। वहीं हनुमान बेनीवाल के बयान पर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि उनके बयानों को मीडिया उनसे बेहतर समझता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *