LOADING

Type to search

युवा नेतृत्व को मिली होटल एसोसिएशन की कमान

Business

युवा नेतृत्व को मिली होटल एसोसिएशन की कमान

Share

राजेश अग्रवाल बने अध्यक्ष, नाइट टूरिज्म और पर्यटन विस्तार पर रहेगा फोकस
उदयपुर, 12 जून:
उदयपुर होटल एसोसिएशन के वर्ष 2026-28 के चुनाव में युवा नेतृत्व पर सदस्यों ने भरोसा जताया है। शुक्रवार को हुए चुनाव में राजेश अग्रवाल अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी यशवर्धन राणावत को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव कोठारी और उपाध्यक्ष पद पर उषा शर्मा विजयी रहीं।
होटल यॉइस में आयोजित चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विनोद कुमठ, संयोजक नरेंद्र धींग और सह संयोजक विनीत दमानी की निगरानी में संपन्न हुई। कुल 202 मतदाताओं में से 190 ने मतदान कर होटल उद्योग के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि होटल उद्योग उदयपुर की पहचान और हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। नई कार्यकारिणी सदस्य हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने और पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि नाइट टूरिज्म को बढ़ावा, नए पर्यटन स्थलों का विकास, लाइसेंसिंग प्रक्रियाओं का सरलीकरण तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि एसोसिएशन पर्यटन क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।
□ प्रमुख पदाधिकारी □
अध्यक्ष :
राजेश अग्रवाल
वरिष्ठ उपाध्यक्ष : गौरव कोठारी
उपाध्यक्ष : उषा शर्मा
□ नई कार्यकारिणी □
मनदीप सिंह चौहान, शक्ति सिंह, गौरव बंदवाल, गुंजन वैष्णव, कृष्णवीर सिंह, विकास पोरवाल, आकांक्षा गोयल, जॉय शुहालका, निर्मल अग्रवाल, तेजेंद्र सिंह रोबिन, अरुणा दोषी एवं मानव भंडारी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *