LOADING

Type to search

आचार्य अभयदेव सूरीश्वर व आचार्य मोक्षरत्न सूरीश्वर महाराज का मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में हुआ मंगल प्रवेश

socal

आचार्य अभयदेव सूरीश्वर व आचार्य मोक्षरत्न सूरीश्वर महाराज का मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में हुआ मंगल प्रवेश

Share

हाथीपोल जैन धर्मशाला से मालदास स्ट्रीट आराधना भवन तक निकली शोभायात्रा
उदयपुर, 13 जून:
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्री संघ, आराधना भवन मालदास स्ट्रीट में तपा गच्छाधिपति प्रवर समिति कार्यवाहक, महामांगलिक प्रदाता गच्छाधिपति आचार्य भगवंत विजय अभयदेव सूरीश्वर महाराज (डहेला वाला), आचार्य विजय मोक्षरत्न सूरीश्वर महाराज, गणिवर्य देवर्षि रत्न विजय महाराज आदि श्रमण श्रमणी भगवंत का हर्षोल्ल्लास के साथ मंगल प्रवेश हुआ।
श्रीसंघ के कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया ने बताया कि प्रात: 7.15 बजे चतुर्विध संघ के साथ हाथीपोल जैन धर्मशाला से शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। जो विभिन्न मार्गों से होती हुई मालदास स्ट्रीट स्थित आराधना भवन पहुंची। शोभायात्रा में श्री हीर सूरी जैन पाठशाला के बालक-बालिकाएं अपने हाथों में जैन ध्वज लेकर सामैया में सबसे आगे चल रहे। बैण्ड बाजे की मधुर स्वर लहरी के साथ आचार्य भगवंत विजय अभयदेव सूरीश्वर महाराज, आचार्य विजय मोक्षरत्न सूरीश्वर महाराज आदि ठाणा के साथ श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र हिरन, मंत्री कुलदीप नाहर , उपाध्यक्ष ताराचंद पोरवाल, कोषाध्यक्ष राजेश जावरिया, प्रकाश गांधी, राकेश चेलावत सहित सैंकड़ों श्रावकों ने आचार्य के जयघोष के नारों के साथ चल रहे थे। तत्पश्चात सभी साध्वी जी के साथ सैंकड़ों श्राविकाएं मंगल गीत गाते हुए चली। आराधना भवन पहुंचने पर आराधना महिला मंच की अध्यक्षा डॉ प्रीतु चेलावत के सानिध्य में आराधना महिला मंच और विमलाचल सामायिक मंडल और श्री संघ की श्राविकाओं ने मंगल कलश और अक्षत गहुली से वधाते हुए आचार्य भगवंत का मंगल प्रवेश करवाया। आचार्य भगवंत के मंगलकारी मांगलिक और प्रवचन पश्चात श्री हीर सूरी पाठशाला के बालक-बालिकाओं को उनकी साल भर की गतिविधियों पर सारिका ललित मेहता और डॉ.प्रीतु चेलावत द्वारा ट्रॉफी और गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों और विभिन्न श्राविका मंडलों द्वारा गुरु भक्ति स्तवन गाकर गुरु भक्ति का समां बांध दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *