LOADING

Type to search

विधायक मीणा ने शिकारबाड़ी कॉलोनी में नाला व सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा

political

विधायक मीणा ने शिकारबाड़ी कॉलोनी में नाला व सड़क निर्माण कार्य का लिया जायजा

Share

जल निकासी समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश
उदयपुर, 13 जून:
शिकारबाड़ी कॉलोनी में चल रहे नाला एवं सड़क निर्माण कार्यों का ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विधायक मीणा ने बताया कि शिकारबाड़ी कॉलोनी में वर्षों से जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग पर पानी भर जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समस्या से अवगत कराने के बाद निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाला एवं सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।
निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, कॉलोनी अध्यक्ष सुरेश पिछोलिया, मंडल महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल, मंडल मंत्री दिनेश दवे, शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सुखवाल, प्रदीप सनाढ्य, राजकुमार औड़, अनूप अधिकारी, बृजपाल सिंह, भगवान सिंह, रमाकांत, जयराज सहित अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *