LOADING

Type to search

विद्युत निगम की लापरवाही, होटल व्यवसायी को लाखों का नुकसान

Local

विद्युत निगम की लापरवाही, होटल व्यवसायी को लाखों का नुकसान

Share

उदयपुर, 13 जून : लालघाट स्थित काकरवा हवेली में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते होटल व्यवसायी को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। होटल प्रबंधन के अनुसार 23 मई को विभाग द्वारा स्वीकृत नए मीटर बॉक्स में 11 जून को अचानक खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना में एसी, फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन सहित कई उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। जांच में मीटर बॉक्स में लगी सीटी गलत दिशा में लगी होना सामने आया। होटल प्रबंधन का आरोप है कि विभागीय निरीक्षण में गंभीर लापरवाही बरती गई। करीब डेढ़ दिन तक बिजली बाधित रहने से होटल संचालन प्रभावित हुआ और पर्यटकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रबंधन ने नुकसान की भरपाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *