विश्व रक्तदाता दिवस पर आज रक्तदान शिविर
Share
उदयपुर : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब उदयपुर अशोका की ओर से रविवार, 14 जून को महाराणा भूपाल चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे सरल माध्यम है। सचिव लायन श्रीचंद खथूरिया ने कहा कि नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम संयोजक लायन समीर रोहिड़ा के अनुसार शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की गई है।
