LOADING

Type to search

प्रिया कुमावत और लज्जा भट्ट को पीएचडी की उपाधि

education

प्रिया कुमावत और लज्जा भट्ट को पीएचडी की उपाधि

Share

उदयपुर : राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय ने दो शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। आईटी संकाय की प्रिया कुमावत को प्राकृतिक भाषा संसाधन (एनएलपी) आधारित बुद्धिमान शिक्षण प्रणाली पर शोध कार्य के लिए तथा सामाजिक विज्ञान संकाय की लज्जा बिपिन कुमार भट्ट को “सोमपुरा: राजस्थान एवं गुजरात के पारंपरिक मंदिर स्थापत्यकार” विषय पर शोध के लिए उपाधि दी गई। प्रिया कुमावत ने अपना शोध डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत तथा लज्जा भट्ट ने प्रो. जीवन सिंह खरकवाल के निर्देशन में पूरा किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों शोधार्थियों की उपलब्धि को अकादमिक क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *