LOADING

Type to search

निविदा नर्सेज ने नौकरी बचाने की लगाई गुहार

Health

निविदा नर्सेज ने नौकरी बचाने की लगाई गुहार

Share


उदयपुर, 13 जून : नौकरी समाप्त होने की आशंका से चिंतित निविदा नर्सेज ने एमबी चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन को ज्ञापन सौंपकर सेवा जारी रखने की मांग की। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि कई नर्सेज पिछले तीन-चार वर्षों से अल्प मानदेय पर सेवाएं दे रही हैं। नौकरी जाने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। कुछ नर्सेज अपनी व्यथा बताते हुए भावुक भी हो गईं। अधीक्षक डॉ. सुमन ने उनकी समस्याओं को जयपुर स्थित विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने और अस्पताल स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व नर्सेज ने सांसद मन्नालाल रावत के निवास पर भी प्रदर्शन कर नौकरी से नहीं हटाने की मांग की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *