शहीद अग्निवीर युवराज सिंह के परिजनों से मिली सांसद महिमा कुमारी मेवाड़
Share
राजसमंद, 13 जून : सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने भीम विधानसभा क्षेत्र के लगेतखेड़ा गांव पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति प्राप्त करने वाले शहीद अग्निवीर युवराज सिंह रावत के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि युवराज का बलिदान पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सांसद ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में युवराज ने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहीद का परिवार अकेला नहीं है, बल्कि पूरा समाज और देश उनके साथ खड़ा है। गौरतलब है कि युवराज सिंह रावत 6 मई 2026 को आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए थे।
