LOADING

Type to search

नाइट रन 2.0 में दिखी महिला शक्ति की उड़ान

socal

नाइट रन 2.0 में दिखी महिला शक्ति की उड़ान

Share

300 महिलाओं ने रात में दौड़कर दिया फिटनेस और आत्मविश्वास का संदेश
उदयपुर, 15 जून:
यशवंत फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘नाइट रन 2.0’ में रविवार रात महिला शक्ति, फिटनेस और आत्मविश्वास का प्रेरक संगम देखने को मिला। फाउंडेशन की संयोजक कनिष्का श्रीमाली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 300 महिलाओं ने भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
महाकाल मंदिर से राजीव गांधी पार्क तक आयोजित इस नाइट रन में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। दौड़ के दौरान कई प्रतिभागियों ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया और यह संदेश दिया कि चुनौतियां चाहे कैसी भी हों, नारी शक्ति रुकने वाली नहीं है।
कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जन्म से ही सशक्त होती हैं, लेकिन उन्हें अपनी सेहत और आत्मविश्वास के लिए भी समय निकालना चाहिए। यह दौड़ उसी जागरूकता का प्रतीक है।
समापन समारोह में पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने विभिन्न आयु वर्गों की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ महिलाओं का जोश और सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।
सांस्कृतिक रंग भी बिखरे
कार्यक्रम में ‘लेट अस हूप’ के बच्चों ने आकर्षक हुला-हूप प्रस्तुति दी, जबकि इंदौर की गोल्ड मेडलिस्ट नित्या सिंह ने महिलाओं को फिटनेस के लिए प्रेरित किया। आयोजन में अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संयोजक कनिष्का श्रीमाली ने कहा कि महिलाओं को एक मंच पर लाकर उनके स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *