LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप जयंती पर फतेह मेमोरियल में होगा विशेष आयोजन

socal

महाराणा प्रताप जयंती पर फतेह मेमोरियल में होगा विशेष आयोजन

Share

प्रतिमाओं का अभिषेक, आरती, पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण होगा
उदयपुर, 15 जून:
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 17 जून को प्रातः 7 बजे सूरजपोल स्थित फतेह मेमोरियल पर विशेष धार्मिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप गाइड एसोसिएशन, जय हनुमंते ओबीसी महा पंचायत, सेन युवा क्रांति, लोक सेवा संस्थान तथा ठाकुर अमरचंद बड़वा स्मृति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप, महाराणा फतेह सिंह एवं महाराणा भोपाल सिंह की प्रतिमाओं के गोमूत्र, गंगाजल एवं पंचामृत से अभिषेक के साथ होगी। इसके बाद आरती, पुष्पवर्षा एवं लड्डू प्रसाद का भोग लगाया जाएगा।
आयोजन समिति ने शहरवासियों से परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर राष्ट्र गौरव और मेवाड़ की वीर परंपरा के प्रतीक महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवा एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *