LOADING

Type to search

आज उमड़ेगी आस्था की विराट धारा, साहू समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा

socal

आज उमड़ेगी आस्था की विराट धारा, साहू समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा

Share

पुरुषोत्तम मास के समापन पर 6000 श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद, शहरभर में रहेगा धार्मिक उत्साह
उदयपुर, 15 जून:
पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री तैलिक साहू समाज पंच महासभा (छः बैठक) उदयपुर की ओर से मंगलवार को भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता के इस महोत्सव को लेकर समाजजनों में विशेष उत्साह का माहौल है।
महासभा के महामंत्री कन्हैया लाल नैनावा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे माहेश्वरी सेवा सदन में धार्मिक बोलियों के आयोजन से होगी। ठाकुरजी की बग्गी, रुद्राभिषेक, हवन, ध्वजा, अश्व और कलश सहित विभिन्न धार्मिक सेवाओं के लिए बोलियां लगाई जाएंगी। इस अवसर पर समाज के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर धर्मकार्य में सहभागिता निभाएंगे।
महासभा अध्यक्ष हेमेंद्र पंडियार ने बताया कि दोपहर 1 बजे धानमंडी हनुमान चौक से शोभायात्रा रवाना होगी। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा गणगौर घाट पहुंचेगी, जहां ठाकुरजी की महाआरती होगी। आकर्षक झांकियां, सुसज्जित बग्गियां, धर्मध्वजाएं और भक्ति संगीत शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेंगे।
कार्यक्रम संयोजक चंद्रशेखर दशोरा ने बताया कि शाम को ओसवाल भवन में विशाल महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें लगभग 6000 श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
कोषाध्यक्ष भरत पचलोडिया ने बताया कि समाजबंधुओं के सहयोग और समर्पण से यह आयोजन भव्य स्वरूप ले रहा है। पुरुषोत्तम मास का यह आयोजन समाज की एकता, धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण बनेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *