LOADING

Type to search

पांच साल से अटका भूखण्ड आवंटन, शहरी सेवा शिविर में मिला समाधान

Local

पांच साल से अटका भूखण्ड आवंटन, शहरी सेवा शिविर में मिला समाधान

Share

यूडीए ने मौके पर जारी किया आवंटन पत्र, आवेदक ने जताया आभार
उदयपुर, 15 जून:
उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में पांच वर्षों से लंबित एक भूखण्ड आवंटन प्रकरण का समाधान कर आवेदक को बड़ी राहत प्रदान की गई। शिविर में मामले का नियमानुसार निस्तारण करते हुए मौके पर ही आवंटन पत्र जारी किया गया।
यूडीए अधिकारियों के अनुसार राजस्व ग्राम भुवाणा की आराजी संख्या 2023 से 2028 के अनुमोदित प्लान में स्थित भूखण्ड संख्या 179 एवं 180 के नियमितीकरण के लिए कलावती देवी पत्नी हरिश्चंद्र ब्राह्मण ने आवेदन प्रस्तुत किया था। संबंधित भूमि पूर्व में उपखंड अधिकारी के आदेश के आधार पर संपरिवर्तित भूमि के रूप में क्रय की गई थी तथा वर्ष 2009 में राज्य सरकार द्वारा पुनर्ग्रहित घोषित की जा चुकी थी।
मामला इसलिए उलझा रहा क्योंकि कृषि भूमि से आवासीय उपयोग के लिए जारी संपरिवर्तित प्लान और तत्कालीन नगर विकास प्रन्यास के अनुमोदित प्लान में भूखण्डों के नंबर अलग-अलग दर्ज थे। जानकारी और उचित मार्गदर्शन के अभाव में आवेदक को पिछले लगभग पांच वर्षों से पट्टा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शिविर के दौरान प्रकरण यूडीए सचिव एवं कैंप प्रभारी के संज्ञान में आने पर आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर मौके पर ही समाधान किया गया। आवंटन पत्र प्राप्त होने पर आवेदक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार और यूडीए प्रशासन का आभार जताया।
शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लंबे समय से लंबित मामलों का त्वरित समाधान होने से आमजन को राहत मिल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *