LOADING

Type to search

महेश नवमी महोत्सव: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्राची पडवाल की टीम विजेता

socal

महेश नवमी महोत्सव: महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में प्राची पडवाल की टीम विजेता

Share

खेलकूद प्रतियोगिताओं में महिलाओं और युवाओं ने दिखाया उत्साह
उदयपुर, 16 जून:
महेश नवमी महोत्सव 2026 के अंतर्गत जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, महेश सेवा समिति, महेश महिला परिषद एवं महेश युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कप्तान प्राची पडवाल के नेतृत्व वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम में बीना धूत, ओसिन काबरा, भावना महेश्वरी, मनस्वी मंत्री, रानू झवर एवं शालिनी चांडक शामिल रहीं। वहीं किरण पोरवाल की कप्तानी वाली टीम उपविजेता रही।
संस्थान के अध्यक्ष रमेश चंद्र पोरवाल ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत पुरुष जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं के साथ वॉलीबॉल के सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबले भी आयोजित किए गए। विजेता कप्तान प्राची पडवाल और उपविजेता कप्तान किरण पोरवाल को महेश सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मालीवाल एवं यूडीए उपयुक्त रमेश बाहेड़िया ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
आयोजन में जीतू ईनाणी, श्याम मोहता, लक्षित मुंदड़ा, चिन्मय लाहोटी, लक्षीव मोहता, प्रखर मालीवाल, अजय महेश्वरी एवं मेहुल लाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *