राज्यसभा सांसद बनने के बाद सतीश पूनिया का उदयपुर में होगा प्रथम स्वागत
Share
उदयपुर, 17 जून: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया के प्रथम उदयपुर आगमन पर भाजपा शहर जिला द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 18 जून को प्रातः 9:30 बजे पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में होगा।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद पूनिया का यह पहला उदयपुर दौरा है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे और उनका स्वागत करेंगे।
भाजपा शहर जिला की मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि स्वागत समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष राठौड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पूनिया के राज्यसभा पहुंचने से राजस्थान की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
