LOADING

Type to search

संगीत विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरिहर दाधीच बने सर्वश्रेष्ठ बांसुरी वादक

Local

संगीत विद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हरिहर दाधीच बने सर्वश्रेष्ठ बांसुरी वादक

Share

उदयपुर, 18 जून: गुलाब बाग स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में संगीत एवं प्रतिभा सम्मान समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में मेधावी संगीत विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल एवं अंक तालिकाएं प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं छात्र हरिहर दाधीच को सर्वश्रेष्ठ बांसुरी वादन पुरस्कार से नवाजा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सरिता जैन थीं। शुभारंभ प्रीति गौड़ की सरस्वती वंदना और ज्योति मेघवाल के हनुमान भजन से हुआ। मासिक संगीत प्रतियोगिता एवं भारतीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मनस्वी सोनी, नीलम वैष्णव, प्रीति सालवी, नितिन लोहार, वंशिका कुमावत, मनाली पुरबिया, रीत जैन, निकिता अग्रवाल, आराध्या वैष्णव एवं सौम्य जैन को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. सरिता जैन ने कहा कि संगीत विद्यार्थियों में अनुशासन, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करता है। कार्यक्रम का संचालन विवेक अग्रवाल ने किया तथा अंत में निदेशक विवेक अग्रवाल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *