LOADING

Type to search

“टेस्ट मेकर्स उदयपुर” की पहली बैठक संपन्न, पाक कला प्रतिभाओं को मिलेगा साझा मंच

Food & Drink

“टेस्ट मेकर्स उदयपुर” की पहली बैठक संपन्न, पाक कला प्रतिभाओं को मिलेगा साझा मंच

Share

उदयपुर, 17 जून : उदयपुर के अशोका ग्रीन्स में “टेस्ट मेकर्स उदयपुर” (Taste Makers Udaipur) की प्रथम बैठक उत्साहपूर्वक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य प्रोफेशनल शेफ्स, होम कुक्स, होम बेकर्स और पाक कला से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना रहा।
संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी एवं शेफ विक्रम माधवानी ने बताया कि यह मंच घर-घर में छिपी पाक प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। सदस्य यहां नई रेसिपी सीख सकेंगे, अनुभवी शेफ्स से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे तथा अपने अनुभव साझा कर मजबूत नेटवर्क तैयार कर सकेंगे।
बैठक में संस्था के गठन, उद्देश्यों और भविष्य की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि बुधवार को बोहरा गणेशजी मंदिर में शुभ मुहूर्त में संस्था के औपचारिक गठन की घोषणा की जाएगी।
बैठक में शेफ करण माधवानी, शेफ निर्मला सोनी, शेफ रश्मि किशोर आच्छवानी, शोभना, अंजू चोपड़ा, ममता आर. बंगड़ और माधुरी जैन सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया। संस्था भविष्य में कुकिंग प्रतियोगिताएं, वर्कशॉप, फूड फेस्टिवल और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *