LOADING

Type to search

डाक टिकट संग्रह के लिए डॉ. पुष्पा खमेसरा को ‘वूमेन अचीवर ऑफ द ईयर’ सम्मान

Local

डाक टिकट संग्रह के लिए डॉ. पुष्पा खमेसरा को ‘वूमेन अचीवर ऑफ द ईयर’ सम्मान

Share

हिंदुस्तान बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के ‘हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2026’ समारोह में किया गया सम्मानित
उदयपुर, 17 जून:
हिंदुस्तान बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आयोजित हीरोज ऑफ इंडिया अवार्ड 2026 का भव्य समारोह 31 मई 2026 को जयपुर स्थित स्वर्ण महल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 250 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों, उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं समाज में विशेष योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में उदयपुर की प्रसिद्ध डाक टिकट संग्राहक डॉ. पुष्पा खमेसरा को डाक टिकट संग्रह (फिलेटली) के क्षेत्र में बनाए गए अनेक उल्लेखनीय रिकॉर्ड्स तथा उनके विशिष्ट योगदान के लिए ‘वूमेन अचीवर ऑफ द ईयर’ सम्मान से अलंकृत किया गया। डॉ. खमेसरा लंबे समय से डाक टिकट संग्रह के माध्यम से ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विषयों के संरक्षण और प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही हैं। उनके नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि उदयपुर एवं राजस्थान के लिए भी गौरव का विषय है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देशभर से आए प्रतिभागियों, गणमान्य अतिथियों एवं आयोजकों ने सम्मानित व्यक्तित्वों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *