LOADING

Type to search

शहरी सेवा शिविरों में हाथों-हाथ राहत, निगम ने जारी किए 23 पट्टे

Local

शहरी सेवा शिविरों में हाथों-हाथ राहत, निगम ने जारी किए 23 पट्टे

Share

उदयपुर, 17 जून : राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल के तहत नगर निगम उदयपुर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों में नागरिकों को त्वरित राहत मिल रही है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविरों के माध्यम से संपत्ति, राजस्व, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े सैकड़ों मामलों का समाधान किया गया है।
शिविर अवधि में निगम ने 69-ए के तहत 23 पट्टे जारी किए तथा 37 नामांतरण पत्र निर्गत किए। भवन निर्माण से संबंधित 9 स्वीकृतियां जारी होने से 21 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि 10 फायर एनओसी भी जारी की गईं। नगरीय विकास कर के 254 प्रकरणों का निस्तारण कर निगम ने 34.79 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया।
इसके अलावा 477 जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा 25 ट्रेड लाइसेंस प्रदान किए गए। शहर में 557 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, 39 नई लाइटें लगाने, 175 सफाई शिकायतों और 47 सीवर संबंधी प्रकरणों का समाधान किया गया। साथ ही 662 मीटर सड़क मरम्मत एवं 2400 मीटर ग्रेवल सड़क कार्य भी संपादित किए गए। निगम प्रशासन ने इसे सुशासन और त्वरित सेवा वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *