मुख्यमंत्री बने ‘निक्षय मित्र’, टीबी मुक्त राजस्थान का दिलाया संकल्प
Share
उदयपुर, 17 जून: उदयपुर प्रवास के दौरान आयोजित शहरी सेवा शिविर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने जिले में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान तथा प्रधानमंत्री निक्षय मित्र योजना की प्रगति से अवगत कराया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रणव भावसार एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक देवेंद्र पाल के निर्देशन में टीबी उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयासों और निक्षय पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की मुख्यमंत्री ने सराहना की।
मुख्यमंत्री शर्मा ने टीबी रोगियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें अपने हाथों से पोषण किट वितरित की। इस दौरान उन्होंने टीबी मुक्त राजस्थान के संकल्प को दोहराते हुए स्वयं को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में पंजीकृत कराया।
मुख्यमंत्री ने समाज के सक्षम वर्ग और आमजन से भी निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लेने तथा उनके पोषण और उपचार में सहयोग करने का आह्वान किया। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप जिले के अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में जिला क्षय रोग अधिकारी ने मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन एवं संवेदनशील पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
