LOADING

Type to search

जनहित की बात करने वाला हर व्यक्ति मेरा भाई : रविंद्र सिंह भाटी

political

जनहित की बात करने वाला हर व्यक्ति मेरा भाई : रविंद्र सिंह भाटी

Share

महाराणा प्रताप जयंती पर बांसवाड़ा में निकली भव्य शोभायात्रा, युवाओं में भरा जोश
बांसवाड़ा, 17 जून:
महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर बुधवार को बांसवाड़ा में राजपूत समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं, आकर्षक झांकियों और महाराणा प्रताप के जयघोषों से शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति और गौरव से सराबोर हो गया।
गांधी मूर्ति स्थित राजपूत छात्रावास से शुरू हुई शोभायात्रा गांधी मूर्ति, मोहन कॉलोनी होते हुए प्रताप सर्कल पहुंची। मार्ग में विभिन्न संगठनों और समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। प्रताप सर्कल पर आयोजित धर्मसभा में मुख्य अतिथि शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल राजस्थान नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं। युवाओं को उनके स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए।
मीडिया से बातचीत में भाटी ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में स्थापित हो रहे नए पावर प्लांट्स में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार मिलना चाहिए तथा किसानों को मुफ्त बिजली का लाभ दिया जाना चाहिए। हनुमान बेनीवाल द्वारा उन्हें भाई बताए जाने के सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “जो जनता के हित की बात करेगा, वह मेरा भाई है और हम हमेशा उसके साथ खड़े रहेंगे।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *