LOADING

Type to search

ओले गिरे, इंद्रधनुष भी खिला, मौसम में घुली हल्की ठंडक

Local

ओले गिरे, इंद्रधनुष भी खिला, मौसम में घुली हल्की ठंडक

Share

उदयपुर, 17 जून: उदयपुर शहर में बुधवार शाम मौसम ने कई रंग दिखाए। चित्रकूटनगर, भुवाणा, मीरानगर और आसपास के क्षेत्रों में करीब बीस मिनट तक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, वहीं आसमान में सुंदर इंद्रधनुष भी दिखाई दिया। दिनभर बादलों की आवाजाही और उमस के कारण लोगों को बारिश की उम्मीद थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम में हल्की ठंडक घुल गई।
बारिश और ओलों के बावजूद गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस होने लगी। लोगों को गर्म हवाओं और चिपचिपे मौसम का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में सड़कों पर पानी जमा हो गया, जबकि इंद्रधनुष का नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में अधिक नमी और कम हवा के कारण तापमान में अपेक्षित गिरावट दर्ज नहीं हो सकी।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *