LOADING

Type to search

टीडी ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति की अलख, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

socal

टीडी ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति की अलख, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Share

उदयपुर, 18 जून: भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत टीडी में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर जोगेंद्र सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने ग्रामीणों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। विजयपाल सिंह सिसोदिया ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें इस बुराई से बचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सेवाओं की जानकारी भी दी।
आउटरीच वर्कर सुदर्शन सिंह और सागर बिलोची ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इच्छाशक्ति, परिवार के सहयोग और सही मार्गदर्शन से नशे की लत से मुक्ति संभव है। अंत में सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्त रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका मीणा, सरपंच बंसीलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *