बीसीआई पिनाकल की बैठक आज, बिजनेस नेटवर्किंग और ग्रोथ पर होगा मंथन
Share
उदयपुर, 18 जून: बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक साप्ताहिक बैठक शुक्रवार प्रातः 7 बजे रेडिसन ग्रीन में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी, व्यवसायी और प्रोफेशनल्स भाग लेकर बिजनेस डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, रेफरल ग्रोथ और नए व्यावसायिक अवसरों पर विचार-विमर्श करेंगे।
बीसीआई पिनाकल के अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सदस्यों को ऐसा प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने व्यवसाय का विस्तार करने के साथ नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित कर सकें। संस्था की सचिव शालिनी भटनागर ने बताया कि बैठक में सदस्य अपने-अपने व्यवसाय का प्रस्तुतीकरण देंगे तथा मार्केटिंग रणनीति, रेफरल नेटवर्क और नेटवर्क विस्तार जैसे विषयों पर अनुभव साझा करेंगे।
कोषाध्यक्ष वात्सल्य सोनी ने कहा कि बीसीआई पिनाकल केवल नेटवर्किंग समूह नहीं, बल्कि सहयोग और विश्वास पर आधारित एक सशक्त बिजनेस कम्युनिटी है। बैठक में रेफरल बिजनेस, सहयोगात्मक कार्य संस्कृति और दीर्घकालिक व्यावसायिक संबंधों को मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा। संस्था ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।
