LOADING

Type to search

आबादी क्षेत्र में दिखा लेपर्ड, डूंगरपुर में दहशत का माहौल

socal

आबादी क्षेत्र में दिखा लेपर्ड, डूंगरपुर में दहशत का माहौल

Share

डूंगरपुर, 18 जून: शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित पातेला मोहल्ले में बुधवार देर रात एक लेपर्ड के आबादी क्षेत्र में घूमते दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। रात करीब 1:30 बजे कॉलोनी की गलियों में लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया, जिसके बाद क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार एक युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान उसकी नजर सड़क पर घूम रहे लेपर्ड पर पड़ी। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल फोन से उसकी तस्वीर भी कैद कर ली। कुछ देर तक गलियों में घूमने के बाद लेपर्ड अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से ओझल हो गया।
घटना की जानकारी फैलते ही मोहल्ले के लोगों में चिंता बढ़ गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आबादी क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बन सकती है। लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड को ट्रैक कर उसका रेस्क्यू करने तथा सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *