LOADING

Type to search

राहुल गांधी तथ्यों को भूल रहे, कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत: सतीश पूनिया

political

राहुल गांधी तथ्यों को भूल रहे, कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत: सतीश पूनिया

Share

उदयपुर-डूंगरपुर दौरे में बोले राज्यसभा सांसद, ‘12 साल में देश ने नई ऊंचाइयां छुईं, महाराणा प्रताप भविष्य की दिशा’
उदयपुर, 18 जून :
राजस्थान से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे तथ्यों को भूलकर बयानबाजी कर रहे हैं। उदयपुर और डूंगरपुर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान पूनिया ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और विभिन्न समस्याओं की जड़ कांग्रेस की दशकों पुरानी नीतियों में रही है, जबकि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है।
उदयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 हटाने और तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इन मुद्दों पर सरकार की उपलब्धियों को भी स्वीकार करना चाहिए।
‘महाराणा प्रताप केवल इतिहास नहीं, प्रेरणा हैं’
हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ पर पूनिया ने महाराणा प्रताप को राष्ट्र स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ‘प्रताप सर्किट’ के विकास पर 500 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर रही है।
डूंगरपुर में विकसित भारत प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूनिया ने कहा कि कांग्रेस में जनता के मुद्दों को तार्किक ढंग से उठाने का साहस नहीं बचा है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को तोड़ने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी जन-आधारित पार्टी है और जो भी व्यक्ति राष्ट्रहित की सोच के साथ जुड़ना चाहता है, उसका स्वागत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *