LOADING

Type to search

‘परवाज़’ प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित

socal

‘परवाज़’ प्रतिभा सम्मान समारोह में 350 से अधिक प्रतिभाएं सम्मानित

Share

उदयपुर, 21 जून: अंजुमन तालीमुल इस्लाम द्वारा सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित ‘परवाज़’ जिला स्तरीय मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, प्रशासनिक सेवाओं और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले 350 से अधिक प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा रहे। अध्यक्ष मुख्तार कुरेशी ने समाज की प्रगति में शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। सेक्रेट्री एडवोकेट मुस्तफा शेख ने उदयपुर में ‘अंजुमन तालीमुल इस्लाम इंग्लिश मीडियम स्कूल’ शुरू करने की योजना की घोषणा की। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास के लिए प्रेरित किया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *