LOADING

Type to search

बीसीआई पिनाकल की बैठक में बिजनेस ग्रोथ पर मंथन

Business

बीसीआई पिनाकल की बैठक में बिजनेस ग्रोथ पर मंथन

Share


उदयपुर, 21 जून: बीसीआई पिनाकल की आधिकारिक बैठक रेडिसन ग्रीन में आयोजित हुई, जिसमें उद्यमियों और व्यवसायियों ने नेटवर्किंग, रेफरल बिजनेस और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा की। अध्यक्ष अंशुल मोगरा ने बताया कि संस्था ने अगले छह माह में 50 सक्रिय सदस्यों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। प्रत्येक सदस्य एक नए व्यक्ति को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगा। सचिव शालिनी भटनागर ने कहा कि सदस्यों ने अपने व्यवसायों का परिचय देते हुए मार्केटिंग और ब्रांडिंग के अनुभव साझा किए। फाउंडर चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग नहीं, बल्कि सहयोग और विश्वास पर आधारित मजबूत बिजनेस कम्युनिटी बनाना है। बैठक में कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *