LOADING

Type to search

ANTF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन जिलों में कार्रवाई कर तीन आरोपी गिरफ्तार

crime

ANTF का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, तीन जिलों में कार्रवाई कर तीन आरोपी गिरफ्तार

Share

डोडाचूरा, प्रतिबंधित कैप्सूल और स्कूटी जब्त, तस्करी नेटवर्क पर लगातार शिकंजा
उदयपुर, 21 जून:
राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फलोदी, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर जिलों में एक साथ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 19.186 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, 40 प्रतिबंधित कैप्सूल तथा एक स्कूटी जब्त की गई।
एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशन में राज्यभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र में जोखड़ों की ढाणी स्थित एक मकान पर दबिश देकर 15.406 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से आरोपी भोमाराम जाट (25) को गिरफ्तार किया।
दूसरी कार्रवाई चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में की गई। प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड की सहायता से एक होटल में तलाशी के दौरान 3.780 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने होटल संचालक लक्ष्मणराम देवासी (35) को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं उदयपुर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एएनटीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी सवार को रोका। तलाशी में उसके पास से 40 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी रवि अठवाल (33) को गिरफ्तार कर स्कूटी भी जब्त कर ली।
आईजी विकास कुमार ने बताया कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि मादक पदार्थों की तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम या व्हाट्सएप नंबर पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *