नवलखा महल भारतीय संस्कृति का जीवंत केंद्र : अरुण चतुर्वेदी
Share
उदयपुर, 22 जून: राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने नवलखा महल सांस्कृतिक केंद्र का अवलोकन करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाला केंद्र बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में विकसित एमडीएच राष्ट्र मंदिर प्रकल्प देश के गुमनाम क्रांतिकारियों और राष्ट्रनायकों के जीवन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सामर, शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी ने भी केंद्र की गतिविधियों की सराहना की। अतिथियों का स्वागत श्रीमद् दयानंद सत्यार्थ प्रकाश न्यास के अध्यक्ष अशोक आर्य ने किया।
