LOADING

Type to search

बीसीआई उत्सव की नई कार्यकारिणी घोषित, संजीव पटवा बने अध्यक्ष

Local

बीसीआई उत्सव की नई कार्यकारिणी घोषित, संजीव पटवा बने अध्यक्ष

Share

ऋतुराज खन्ना को चीफ एडवाइजर की जिम्मेदारी, व्यवसायिक नेटवर्किंग और ग्रोथ पर रहेगा विशेष फोकस
उदयपुर, 25 जून:
बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई उत्सव चैप्टर ने आगामी सत्र 1 जुलाई से 31 दिसंबर तक के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई टीम में क्वींट इवेंट के सीईओ संजीव पटवा को अध्यक्ष, हीना पथिक को सचिव तथा पूजा देविजा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, इवेंट एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञ ऋतुराज खन्ना को चीफ एडवाइजर बनाया गया है।
बीसीआई उत्सव के संस्थापक सदस्य मुकेश माधवानी ने बताया कि संगठन ने कम समय में व्यवसायिक समुदाय के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है। संगठन का उद्देश्य केवल नेटवर्किंग तक सीमित नहीं होकर सदस्यों की व्यवसायिक प्रगति, आपसी सहयोग, विश्वास और दीर्घकालिक संबंधों को सशक्त बनाना है।
ऋतुराज खन्ना के अनुभव का मिलेगा लाभ
माधवानी ने बताया कि ऋतुराज खन्ना इवेंट एवं हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री का प्रतिष्ठित नाम हैं। वे क्यू इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर एवं डायरेक्टर होने के साथ ब्लैक रॉक होटल्स के मेंटर भी हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से बीसीआई उत्सव को नई दिशा मिलेगी और संगठन नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में धर्मवीर देवल और विक्रम माधवानी को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, माला मोटवानी को वाइस प्रेसिडेंट, आलोक गुप्ता को जनरल सेक्रेटरी, रिमझिम गुप्ता को जॉइंट सेक्रेटरी तथा धीरज वैदिक को जॉइंट ट्रेजरर बनाया गया है।
अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि नई टीम का लक्ष्य सदस्यों के लिए अधिक व्यवसायिक अवसर उपलब्ध कराना, गुणवत्तापूर्ण रेफरल्स बढ़ाना तथा बीसीआई उत्सव को देश के अग्रणी बिजनेस नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करना रहेगा। उन्होंने कहा कि सदस्य सहभागिता, व्यवसायिक विकास और मजबूत प्रोफेशनल संबंधों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *