LOADING

Type to search

रोटरी क्लब उदयपुर को मिले 15 अवॉर्ड, बेस्ट क्लब का सम्मान भी मिला

socal

रोटरी क्लब उदयपुर को मिले 15 अवॉर्ड, बेस्ट क्लब का सम्मान भी मिला

Share

सामाजिक सेवा और जनकल्याणकारी प्रकल्पों के लिए प्रांतीय स्तर पर मिली पहचान
उदयपुर, 25 जून
: रोटरी क्लब उदयपुर ने वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए प्रांतीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बूंदी में आयोजित ‘आभारोत्सव’ समारोह में क्लब को बेस्ट क्लब सहित कुल 15 अवॉर्ड प्रदान किए गए। इन सम्मानों में क्लब की उपलब्धियों के साथ-साथ सदस्यों को मिले व्यक्तिगत पुरस्कार भी शामिल हैं।
क्लब अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवा विकास जैसे क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए क्लब को सम्मानित किया गया। पूर्व प्रांतपाल निर्मल सिंघवी, डॉ. निर्मल कुणावत, अनिल छाजेड़ सहित कई सदस्यों को व्यक्तिगत अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि ये सम्मान क्लब की सक्रियता, सेवा भावना और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं तथा भविष्य में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *