LOADING

Type to search

आज से शुरू होगा विष्णुयज्ञ एवं प्रतिष्ठा महोत्सव

socal

आज से शुरू होगा विष्णुयज्ञ एवं प्रतिष्ठा महोत्सव

Share

बांसवाड़ा, 25 जून: बड़ोदिया में समस्त गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज एवं श्री विश्वकर्मा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से दो दिवसीय श्री विष्णुयज्ञ एवं नवनिर्मित कीर्ति स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ होगा। विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर को आकर्षक रोशनी, धार्मिक प्रतीकों और विशेष सजावट से संवारा गया है। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेश सुथार ने बताया कि आचार्य कपिल शास्त्री के सान्निध्य में यज्ञ, कलश स्थापना, गणपति पूजन, मंडप प्रवेश और विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। शुक्रवार रात संगीतमयी सुंदरकांड विशेष आकर्षण रहेगा। शनिवार को विष्णुयज्ञ की पूर्णाहुति के साथ 27 फीट ऊंचे और 187 किलो वजनी स्टेनलेस स्टील के कीर्ति स्तंभ की प्रतिष्ठा की जाएगी। आयोजन में समाज के सातों चोखलों के प्रतिनिधि, महिला मंडल, युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *