LOADING

Type to search

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 4.29 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Health

28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 4.29 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Share

1461 बूथों पर होगी व्यवस्था, घर-घर पहुंचेंगी 2688 टीमें
उदयपुर, 25 जून:
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 28 जून से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष तक आयु के 4 लाख 29 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर पांच वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित किया गया है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।
पहले दिन बूथों पर, फिर घर-घर पहुंचेगी टीमें
सीएमएचओ डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि अभियान के प्रथम दिन बच्चों को निर्धारित बूथों पर पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। विभाग का प्रयास रहेगा कि अधिकतम बच्चों को पहले ही दिन दवा पिलाई जाए। इसके बाद शेष दो दिनों में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में भी पहुंचेगी टीमें
आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में 1461 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 2688 घर-घर सर्वे टीमों के साथ 83 ट्रांजिट टीम, 83 मोबाइल टीम और 295 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों तथा दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *