LOADING

Type to search

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से, 4.29 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Health

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से, 4.29 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Share

उदयपुर, 27 जून: जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का तीन दिवसीय चरण शनिवार, 28 जून से शुरू होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पांच वर्ष तक के 4 लाख 29 हजार 905 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि माइक्रोप्लान तैयार कर पात्र बच्चों का चिन्हांकन किया गया है तथा स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं।
सीएमएचओ डॉ. ओमप्रकाश रायपुरिया ने बताया कि पहले दिन सभी बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि अगले दो दिनों में छूटे हुए बच्चों तक घर-घर जाकर टीमें पहुंचेंगी।
आरसीएचओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में 1461 बूथ, 2688 घर-घर भ्रमण दल, 83 ट्रांजिट टीम, 83 मोबाइल टीम और 295 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ट्रांजिट एवं मोबाइल टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों तथा दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *