LOADING

Type to search

‘मंथन-2026’ में शिक्षकों को मिला सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद का संदेश

socal

‘मंथन-2026’ में शिक्षकों को मिला सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद का संदेश

Share

उदयपुर, 27 जून : रोटरी क्लब दृष्टि और एनआईसीसी एज्यूकेशनल सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आर.के. पुरम स्थित द स्कॉलर्स एरिना सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं बी.एड. कॉलेज में तीन दिवसीय ‘अध्यापक अभिनव कार्यक्रम- मंथन 2026’ का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में 100 से अधिक शिक्षकों ने व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच और प्रभावी संवाद पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एवं मेंटल हेल्थ एंड हीलिंग कोच डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने कहा कि सकारात्मक भाषा और विचार सफलता का आधार हैं। उन्होंने शिक्षकों को कुंडलिनी एवं चक्र जागरण के माध्यम से आत्मविकास की अवधारणा समझाई। मुख्य वक्ता एवं प्राचार्य डॉ. लोकेश जैन ने प्रभावी भाषा संप्रेषण और मधुर व्यवहार की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. शर्मिला जैन, विदुषी जैन, डॉ. माया त्रिवेदी, संतोष चूण्डावत, प्रियंका चितौड़ा, पंकज मिश्रा और शीतल कोठारी सहित अनेक शिक्षाविद उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *