LOADING

Type to search

लाइसेंस शुल्क में राहत पर होटल व्यवसायियों ने जताया आभार

Business

लाइसेंस शुल्क में राहत पर होटल व्यवसायियों ने जताया आभार

Share


उदयपुर, 28 जून: राज्य सरकार द्वारा होटल एवं रेस्टोरेंट लाइसेंस शुल्क में राहत दिए जाने के बाद होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया है। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के उदयपुर डिवीजन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि 24 मई को लाइसेंस शुल्क में हुई भारी वृद्धि से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायी चिंतित थे। फेडरेशन ने विभिन्न स्तरों पर सरकार से शुल्क कम करने की मांग उठाई, जिसके बाद 24 जून को संशोधित आदेश जारी कर सरकार ने शुल्क में कमी कर पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग को बड़ी राहत दी। इसे उद्योग के लिए सकारात्मक और दूरगामी निर्णय बताया गया। प्रदेश अध्यक्ष हुसैन खान के नेतृत्व में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *