ट्रेलर की टक्कर से पिकअप चालक का हाथ कटा
Share
बांसवाड़ा, 28 जून: बांसवाड़ा-दाहोद राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लियो सर्कल और कुपड़ा ब्रिज के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चालक का एक हाथ बाजू से कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायल चालक को उसके साथी और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और ट्रेलर की तलाश शुरू कर दी है। सदर थाना के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि घायल चालक की पहचान सीकर जिले के पलसाना निवासी हरिसिंह पुत्र जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली।
